Skip to main content

जल जीवन का मास्टर

क्या आपको लगता है ? कि स्कूल की तरह जीवन का भी कोई मास्टर होता, जो पाठ पढ़ाता , हम तैयार करते पाठ और फिर सवाल पूछता, हम उत्तर दे पास हो जाते| पर प्यारे दोस्तों , जीवन का अध्ययन, बहाव और परीक्षाये सब उल्टा है|  देखते हैं कैसे?

      बात जब जीवन की होती है तो  सबसे पहले परीक्षा होती है,जिससे सीखते हैं और फिर भविष्य के लिए तैयार हो जाते हैं| जिसमें सबसे अद्भुत बात ये लगती है कि सबके पाठ अलग , परीक्षा अलग और सीख भी अलग....है न अद्भुत!

        फिर आखिर कैसे हम आगे बढ़ें? कैसे अपने सीखने को इस तरह संतुलित करें की सफलता की गति दोगुनी हो जाये? इसके लिए जीवन के मास्टर की आवश्यकता है | आपको नहीं मिले? मुझे तो मिल गए| चलिए ,आपको भी मिलवाते हैं|

         इनका नाम है पानी | जी, बिल्कुल सही सुना आपने| पानी- वही पानी ,जिसे हम जल, नीर, अंब, तोए आदि ना जाने कितने नामों से जानते हैं | बिल्कुल सही ,वही पानी जिसे हम झरने से गिरते ,नदियों में बहते , सागर में हिलोरे लेते देखते हैं | वहीं पानी जिसे हम पीते हैं, नहाते हैं और दिन के कई कामों में इस्तेमाल करते हैं|

      पानी! वो भी मास्टर -आखिर कैसे ? पानी से हम क्या सीखें जो हमें जीवन में सफलता के लिए सहायक सिद्ध हो?

  1- पारदर्शिता- वास्तव में पानी का अपना कोई रंग नहीं होता| एकदम पारदर्शी ,निश्चल| हम इसे अपने जीवन में कर्तव्य के प्रति ईमानदारी के रूप में अपना सकते हैं | अपना कर तो देखिए, यकीन मानिए पारदर्शिता आपको एक सिद्धांतवादी के रूप में प्रतिष्ठित कर देगी|


2- ग्रहणशीलता- पानी की दूसरी खूबी है ग्रहणशीलता| जो रंग मिला दो वैसा ही बन जाए | जिसमे मिला दो घुल मिल जाए|

   पानी के इसी लक्षण में सामाजिक जीवन की सफलता का राज छुपा है | जिसे  अपनाकर जीवन को रिश्तों के खजाने से समृद्ध किया जा सकता है|


3- लचीलापन -  पानी की तीसरी अद्भुत विशेषता है लचीलापन | जिस बर्तन में डाला जाए डाला जाए वैसा ही बन जाता है| पानी को गिलास में डालें में डालें तो गिलास जैसा जैसा, थाली में डालें तो  थाली जैसा|

      हमें भी हर परिस्तिथि के अनुसार खुद को ढाल लेना चाहिए| जिसके लिए हमारे स्वभाव स्वभाव में लोच शीलता का होना बहुत जरुरी है| 


4- मधुरता -अगर मैं आपसे पूछूं कि कि पानी का स्वाद कैसा है तो क्या बताएंगे आप ? अपने आसपास के लोगों से मैंने पूछा तो कुछ का जवाब था मीठा ..जबकि कुछ का जवाब था खारा... लेकिन वास्तविकता में पानी का अपना कोई स्वाद नहीं होता| वो खारा होता है जब उसमें नमक (लवण) मिला हो यदि नमक नहीं हो तो उसमें मधुरता होती है .....स्वाभाविक मधुरता.....

          ठीक वैसे ही हम अपने जीवन की कड़वी यादों से सीखना तो चाहिए परंतु उन्हें अपने जेहन में बसाकर नहीं रखना चाहिए|  कड़वी यादों को बार-बार याद नहीं करने पर हमारे जीवन में स्वभाविक मधुरता अपने आप आ जाएगी|


 5-आत्मनिर्भरता - पानी को जमीन पर फैला कर ध्यान से देखिए| किस तरह वह अपना रास्ता खुद बनाता है? जहां ढाल होता है पानी  बह जाता है  |

पानी की इसी प्रकृति से हम सीख सकते हैं कि हमें अपने जीवन में सिद्धांतों का निर्धारण करना चाहिए और उन्हीं की कसौटी पर जीवन में अपना रास्ता खुद बनाना चाहिए | ये सिद्धांत शाश्वतता की शर्त पर खरे होने चाहिए|

     

       

  6- कठोरता-  पानी की यही विशेषता मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित करती है| आप सोच रहे होंगे अभी हमने बात की, मधुरता की, लचीलेपन की, तो फिर पानी कठोर कैसे? चलिए समझते हैं-

        पानी पर्वतों मैदानों से होता हुआ ,उबड़ खाबड़ धरातल पर चलता हुआ, समुद्र में मिलता है |इस रास्ते में जाने कितनी चट्टाने उसकी बाधा बनती हैं.... लेकिन पानी बार बार उन पर प्रहार करके प्रहार करके उन पर प्रहार करके प्रहार करके कठोर से कठोर चट्टान टुकड़ों में तोड़ देता है और सबसे बड़ी बात खुद कभी कठोर नहीं बंटा अपनी स्वभाविक कोमलता  बनाए रखता है|

     हमें भी अपने जीवन की बाधाओं से पार पाने के लिए अथक प्रयास करने होंगे| और वह दिन जरूर आएगा जब बड़ी से बड़ी बाधा से जीत जाएंगे |लेकिन दोस्तों ,असली जीत तो तब है जब इस संघर्ष में हम अपनी कोमलता बनाए रखें|

        देखा दोस्तों , अपने जीवन मास्टर से हम कितना कुछ सीख सकते हैं| अगर आप भी मेरी मेरी बातों से सहमत हैं | तो इस ब्लॉग को ज्यादा से ज्यादा शेयर कीजिए| कमेंट बॉक्स में कमेंट कीजिए |

       

Comments

पानी से सीखने लायक बहुत कुछ है ।।। बहुत उम्दा लेखन ।
Caraclinic said…
Lovely story mam

Popular posts from this blog

Motivational story of Arunima Sinha

हम कई बार छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाते हैं| फलां व्यक्ति ने हमारे बारे में इतना गलत कैसे बोला? उसकी हिम्मत कैसे हो गई हमारे बारे में इस तरह से बोलने की? फिर या तो तो हम उस शख्स से लड़ बैठते हैं ,ना लड़ पाने की स्तिथि  में कुंठित हो जाते हैं|       सच तो यह है दोस्तों धरती पर जन्मा कोई व्यक्ति ऐसा है ही नहीं जिसने असफलता का मुंह ना देखा हो ,अपयश का स्वाद ना चखा हो| जिसका पथ हमेशा सरल रहा हो| फिर भी कुछ लोग इन्हीं कांटो की राह से गुजरते हुए बहुत सफल हो जाते हैं तो कुछ  परिस्थितियों में उलझ कर रह जाते हैं|        पर दोस्तों, क्या आपने सोचा है ? अपने क्रोध अपनी कुंठा की ऊर्जा का प्रयोग हम सृजन में कर सकते हैं| यही ऊर्जा सफलता के मार्ग में ईंधन का काम कर सकती है |        चलिए, इस यात्रा की कड़ियों को समझते हुए मिलते हैं एक ऐसी लड़की से जिसकी स्पाइन में 3 फ्रैक्चर, एक पैर कट गया ,दूसरे की हड्डियां टूट- टूट कर निकल गई |आगे का पता नहीं उठ भी पाएगी कि नहीं यदि उठी, तो किसके सहारे चलेगी व्हील...

इस दिवाली अपने राम को समझें

रामलला को समझने का सफर इसमें अचंभित होने वाली क्या बात है। मैं हम सबके उन्हीं राम की बात कर रही हूं। जिनका वर्णन पूजनीय तुलसीदास जी ने रामचरितमानस में किया है। जी हां...वही राम जिनके घर वापसी की खुशी आज भी हम दिवाली के रूप में मनाते हैं ।..बिलकुल सही.... हम सबके वही राम... जिन्हें दूरदर्शन पर प्रसारित रामायण में देखने के लिए हम पड़ोसियों के घर जाते थे।                          Imagecreditprinterest एक किरदार जो भगवान बन गया चलिए दोस्तों, दूरदर्शन की रामायण के राम से जुडी एक घटना आपके साथ शेयर करते हैं।        जब दूरदर्शन पर रामायण आती थी।  उस समय का सबसे लोकप्रिय किरदार यानी...राम का किरदार अरुण गोविल जी ने निभाया था। और लोग उस किरदार से इतनी गहराई से जुड़ गए थे कि अरुण गोविल को ही राम समझने लगे थे । Magic of will power- विल्मा रुडोल्फ      एक बार अरुण गोविल अपनी पत्नी के साथ कहीं जा रहे थे और रास्ते में उनकी गाड़ी खराब हो गई। राम का किरदार निभाने वाले अरुण ...

Wilma rulolf story in hindi

              दृढ़ इच्छाशक्ति का जादू  आपको भी लगता है जीवन में चारों तरफ अंधेरा है| समस्याएं ऐसी , जैसे लगता है कुछ बेहतर होने वाला नहीं ,कोई रोशनी की किरण दिखाई नहीं देती तो चलिए मिलते हैं एक ऐसी मिसाल से जिसने ना सिर्फ स्वयं को तपा कर सोना बनाया बल्कि जगमगाती रोशनी की किरण फैलाई जिससे हम अपनी हर समस्या से जूझने की , जीतने की सामर्थ प्राप्त कर सकते हैं-        दोस्तों बात है सन 1939 की |अमेरिका के एक बेहद गरीब परिवार मैं एक लड़की का जन्म हुआ| जिसकी माता घरों में नौकरानी और पिता  कुली थे| 4 साल की उम्र में डॉक्टर ने माता-पिता को बताया "आपकी बेटी को पोलियो है और वह कभी भी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाएगी उसे जीवनभर ब्रेस का सहारा लेना पड़ेगा|"         9 साल की उम्र में इस बालिका ने अपने विद्यालय में एक दौड़ प्रतियोगिता देखी| जिसमें बच्चों को दौड़ते देख उसके मन में दौड़ने की चाह जगी| उसने घर जाकर अपनी मां से कहा "मां मैं दुनिया में सबसे तेज दौड़ना चाहती हूं "लड़की की मां धार्मिक और सकारात्मक सोच वा...