Skip to main content

Wilma rulolf story in hindi

              दृढ़ इच्छाशक्ति का जादू

 आपको भी लगता है जीवन में चारों तरफ अंधेरा है| समस्याएं ऐसी , जैसे लगता है कुछ बेहतर होने वाला नहीं ,कोई रोशनी की किरण दिखाई नहीं देती तो चलिए मिलते हैं एक ऐसी मिसाल से जिसने ना सिर्फ स्वयं को तपा कर सोना बनाया बल्कि जगमगाती रोशनी की किरण फैलाई जिससे हम अपनी हर समस्या से जूझने की , जीतने की सामर्थ प्राप्त कर सकते हैं-

       दोस्तों बात है सन 1939 की |अमेरिका के एक बेहद गरीब परिवार मैं एक लड़की का जन्म हुआ| जिसकी माता घरों में नौकरानी और पिता  कुली थे| 4 साल की उम्र में डॉक्टर ने माता-पिता को बताया "आपकी बेटी को पोलियो है और वह कभी भी अपने पैरों पर खड़ी नहीं हो पाएगी उसे जीवनभर ब्रेस का सहारा लेना पड़ेगा|"
        9 साल की उम्र में इस बालिका ने अपने विद्यालय में एक दौड़ प्रतियोगिता देखी| जिसमें बच्चों को दौड़ते देख उसके मन में दौड़ने की चाह जगी| उसने घर जाकर अपनी मां से कहा "मां मैं दुनिया में सबसे तेज दौड़ना चाहती हूं "लड़की की मां धार्मिक और सकारात्मक सोच वाली महिला थी |उन्होंने कहा" बेटी संकल्प शक्ति कठिन परिश्रम और सकारात्मक सोच के दम पर तुम दुनिया में कुछ भी हासिल कर सकती हो "बस फिर क्या था |जैसे कि, लड़की ने मां के शब्दों को अपने जीवन का मंत्र बना लिया|
        इस लड़की ने अपने पैरों से ब्रेस उतार कर फेंक दिया और खड़े होने का प्रयास करने लगी | वह गिरती... घायल होती ...फिर खड़ी होती..., फिर गिरती... फिर घायल होती ...फिर दर्द बर्दाश्त करती और फिर खड़ी होती |लगातार चलने वाला दर्द भरा, हिम्मत भरा सिलसिला आखिर 2 साल बाद ठहर गया |वह खड़ी हो गई ना सिर्फ खड़ी हुई चलना सीखी और अपने विद्यालय में होने वाली दौड़ प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेने लगी | चिकित्सकों के दावों को मात देने वाली इस लड़की का नाम विल्मा रुडोल्फ था|
      विल्मा  ने पहली बार विद्यालय की प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें वह आखिरी स्थान पर आई लेकिन वह खुश थी आखिर वह दौड़ सकी | अभी तो सफर शुरू हुआ था विभिन्न प्रतियोगिताएं होती रही और विल्मा आखिरी स्थान पर आती रही पर एक प्रतियोगिता में वह इतनी तेज जोड़ी की प्रथम स्थान पर आ गई और उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा | जैसे उसे सपने पूरे करने के लिए पर लग गए हो लेकिन प्रोफेशन धाविका बनने के लिए ट्रेनिंग की जरूरत होती है | एक गरीब परिवार की लड़की को ट्रेनिंग कहां उपलब्ध हो पाती पर कहते हैं "जब बंदा खुद की मदद करता है तो खुदा भी उसकी मदद करता है|"

                         

        15 वर्ष की उम्र में विल्मा का दाखिला स्टेट यूनिवर्सिटी में हो गया जहां उसकी मुलाकात कोच ऐड टेंपल से हुई |जिनसे विल्मा ने कहा" सर ,मैं दुनिया की सबसे तेज धाविका बनना चाहती हूं |" ऐड टेंपल को विल्मा के विषय में पता था उन्होंने बोला  "तुमने अपनी इच्छाशक्ति के दम पर असंभव को संभव करके दिखाया है| दुनिया की कोई ताकत तुम्हें सबसे तेज धाविका बनने से नहीं रोक सकती| मैं तुम्हें ट्रेन करूंगा" बस फिर क्या था मां की बातों को मंत्र बना चुकी विल्मा कठिन परिश्रम करने लगी|

           समय बीतता गया और परिश्रम के परीक्षण की आ चुकी थी| 1956 में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में समर ओलंपिक में 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक और 400 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक जीता |


  

फिर 1960 समर ओलंपिक जो कि इटली के रोम में हुए थे विल्मा का सामना कभी ना हारने वाली एथलीट जूथा हेन से था | पहले 100 मीटर रेस फिर 200 मीटर रेस में तो विल्मा  ने आसानी से स्वर्ण पदक हासिल कर लिए | अब बारी 400 मीटर रिले रेस की थी जिसमें  सबसे तेज दौड़ने वाले धावक को सबसे आखरी में दौड़ना होता है और सभी धावकों को अपने बैटन बदलने होते हैं| पहले 3 धावकों ने आसानी से अपने बैटन बदल लिए जैसे ही विल्मा की बारी आई विल्मा के हाथ से बैटन छूट गया| विल्मा ने पीछे पलटकर देखा तो हेन तेजी से आगे आ रही थी |विल्मा ने बैटन उठाया और बहुत तेज दौड़ी इतना तेज ना सिर्फ अविजित हेन पर विजय प्राप्त की बल्कि उन्हें स्वर्ण पदक जीतकर दुनिया की सबसे तेज धाविका बन गई  |

               

   
        विल्मा भी मान सकती थी अरे! मुझे तो पोलियो है मैं तो खड़ी भी नहीं हो सकती तो फिर दौड़ना  तो बिल्कुल नामुमकिन है ऐसे में दुनिया में सबसे तेज धाविका बनने का सपना कैसे देखा जा सकता है ?और फिर मुझे तो डॉक्टर ने स्पष्ट बता दिया है कि मैं कभी चल नहीं पाऊंगी|
         प्यारे दोस्तों यही जादू है सकारात्मक सोच का ,परिश्रम का और इच्छाशक्ति का |कहते हैं "ना हर रात के बाद सवेरा जरूर होता है "पर राज की बात यह है कि सवेरा अपने आप नहीं होता इसके लिए सूरज को जलना होता है |हर रात सूरज तैयारी करता है ताकि वह ना सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज करा सके बल्कि दुनिया को रोशन कर सके|
        अब सवाल उठता है हम तो हमेशा ही प्रेरणादायक कहानियां सुनकर प्रेरित हो जाते हैं पर बहुत जल्दी वह जोश ,वह प्रेरणा गायब हो जाती  है और हम अपने लक्ष्य पर पहुंचने से पहले ही भटकने लगते हैं |आखिर कैसे हम इस प्रेरणा की ऊर्जा को अपने अंदर संरक्षित रखें? ताकि यह ऊर्जा हमें  लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अबाध रूप से गतिमान रखे| इसके लिए हमें पूरी प्रक्रिया से सीख लेकर उसे अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा | जिसमें निम्न बिंदु आपकी सहायता कर सकते हैं|


1- अपनी परिस्थितियों सीमाओं को देखो ,समझो पर इसलिए नहीं क्योंकि वह आपको रोक रहे हैं   बल्कि इसलिए क्योंकि आपको उनसे ज्यादा सामर्थवान बनना है ,मजबूत बनना है|


2- हमें ना सिर्फ अपना लक्ष्य तय करना होगा बल्कि उससे भी एक कदम आगे आकर दृढ़ संकल्प लेना होगा *अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए हम हर दर्द सहने के लिए तैयार रहेंगे*


3- अपने अपने लक्ष्य तक पहुंचने के रास्ते को छोटे-छोटे भागों में बांट लें और हर भाग को निश्चित समय के अंदर पूरी ईमानदारी से पूरा करें|


4-     किसी ने सच ही कहा है" मन के हारे हार है                                              मन के जीते जीत"   हमें दुनिया की कोई भी ताकत तब तक नहीं हरा सकती जब तक हम खुद नहीं हार जाते हर दिन खुद से आगे निकलने की कोशिश करें कल जो था उससे बेहतर बनने का उद्देश्य प्राप्त करें

  चलिए दोस्तों अब बात करते हैं कैसे कोई साधारण मानव अपने आपको महामानव श्रेणी मैं खड़ा कर देता है और बाध्य कर देता है इतिहास को अपने गरिमा में ही व्यक्तित्व रीको स्वर्णिम अक्षरों में गढ़ने के लिए |

          "अपनी चुनौतियों को सीमित ना करें  

           बल्कि अपनी सीमाओं को चुनौती दें"

Comments

Binod Shukla said…
अच्छा प्रयास है ।
Shalini said…
Vry nyc...... ��
Unknown said…
Priya. Really nice and motivative
Binod Shukla said…
आज एक बार फिर से पढा।जिस तरह से आपने लिखा है वास्तव मे बहुत अच्छा है ।मेहनत सफलता का राज है शुभकामनाये आशीर्वाद ।
Simply Sudhir said…
अपने अपने लक्ष्य तक पहुंचने के रास्ते को छोटे-छोटे भागों में बांट लें और हर भाग को निश्चित समय के अंदर पूरी ईमानदारी से पूरा करें|

It works for me.
Unknown said…
Awesome story❤

Popular posts from this blog

Story of eagle- बाज का पुनर्जन्म

आखिर क्यों नील गगन का बादशाह खुद को लहूलुहान कर देता है? हम सभी जीवन में कभी ना कभी निराशा का अनुभव करते हैं ...थक जाते हैं... जीवन बोझ लगने लगता है ...विचारों और शरीर का समन्वय नहीं हो पाता... आप सोच रहे होंगे कैसी बात कर रही हूं मैं ? उम्र के एक मोड़ पर सबके साथ ही ऐसा होता है और फिर जिस बात का समाधान ही ना हो उस पर कैसा चिंतन ?           पर समाधान है दोस्तों, चाहिए आपको? तो चलिए मिलते हैं - उस अद्भुत बादशाह से। जिसे हमने या आपने नहीं चुना बल्कि प्रकृति ने बादशाह बनाया है । मिलते हैं पक्षीराज बाज से-                     Image credit-13abc.com 'जब तूफान आता है और सब पक्षी अपना आशियां ढूंढ रहे होते हैं तब बाज अपने पंखों को फैला बादलों से ऊपर उड़ रहा होता है।'       आपको क्या लगता है प्रकृति का मन किया और बना दिया बादशाह....बाज को परीक्षा नहीं देनी पड़ती ? पर दोस्तों प्रकृति यूं ही किसी को कुछ नहीं दे देती बल्कि उसके लिए उपयुक्त पात्र बनना होता है। बाज को भी ट्रैनिंग लेनी होती है।  चलिए , चलते हैं पक्षीराज की प्रशिक्षण यात्रा पर। प्रशिक्षण यात्रा जब सभी पक्ष

सिंधुताई सपकाल - mother of orphans

    जलती अर्थी पर रोटी सेक कर खाने वाली स्त्री को आखिर क्यों चार राष्ट्रपतियों ने सम्मानित किया?               मंजिल बहुत दूर है ,जाना वहां जरूर है                        रास्ता मुश्किल है ,मौत भी मंजूर है।   दूसरों के लिए जीने का ऐसा अनोखा जज्बा   जिंदगी तो सभी जीते हैं परस्तिथितिवश संघर्ष भी करते हैं। पर जीने का ऐसा जज्बा। जिसके खुद के पास खाने को निवाला ना हो, तन पर कपड़ा ना हो , सिर पर छत ना हो लेकिन बेसहारों को सहारा दे । वो भी अपनी संतान को त्याग कर हजारों बच्चों की मां बन जाए। ऐसा साहस सहज देखने को नहीं मिलता। आज मिलते हैं महाराष्ट्र की माई सिंधु सपकाल से।                       अनाथों की माँ चिन्दी का बचपन 14 नवंबर 1948 को महाराष्ट्र के एक गरीब परिवार में लड़की का जन्म हुआ। जिसका स्वागत 'चिंदी' नाम से किया गया। चिंदी अर्थात फटा हुआ कपड़ा, चिंदी अर्थात कपड़े के ऐसे चिथड़े जिन्हें कोई चाहता ही ना हो। नाम से ही स्पष्ट है चिंदी का बचपन कितने स्नेह पूर्ण वातावरण में बीता होगा ।  चिंदी घर के काम में मां का हाथ बटाती ,दिन में भैंस चराती ।समय निकालकर किस

Motivational story of Arunima Sinha

हम कई बार छोटी-छोटी बातों से परेशान हो जाते हैं| फलां व्यक्ति ने हमारे बारे में इतना गलत कैसे बोला? उसकी हिम्मत कैसे हो गई हमारे बारे में इस तरह से बोलने की? फिर या तो तो हम उस शख्स से लड़ बैठते हैं ,ना लड़ पाने की स्तिथि  में कुंठित हो जाते हैं|       सच तो यह है दोस्तों धरती पर जन्मा कोई व्यक्ति ऐसा है ही नहीं जिसने असफलता का मुंह ना देखा हो ,अपयश का स्वाद ना चखा हो| जिसका पथ हमेशा सरल रहा हो| फिर भी कुछ लोग इन्हीं कांटो की राह से गुजरते हुए बहुत सफल हो जाते हैं तो कुछ  परिस्थितियों में उलझ कर रह जाते हैं|        पर दोस्तों, क्या आपने सोचा है ? अपने क्रोध अपनी कुंठा की ऊर्जा का प्रयोग हम सृजन में कर सकते हैं| यही ऊर्जा सफलता के मार्ग में ईंधन का काम कर सकती है |        चलिए, इस यात्रा की कड़ियों को समझते हुए मिलते हैं एक ऐसी लड़की से जिसकी स्पाइन में 3 फ्रैक्चर, एक पैर कट गया ,दूसरे की हड्डियां टूट- टूट कर निकल गई |आगे का पता नहीं उठ भी पाएगी कि नहीं यदि उठी, तो किसके सहारे चलेगी व्हीलचेयर या बैसाखी? समाज में उसके बारे में अनर्गल बातें- जिन की सच्चाई लड़की का परिवार चिल्ला चिल्